Thoughts about 'Life'...
ज़िन्दगी,
जन्म से ढूंढा ,
मौत पर मिली...
ज़िन्दगी,
एक सपना ,
हो न सका अपना ...
एक सपना ,
हो न सका अपना ...
ज़िन्दगी,
बहुत-कुछ अपेक्षित ,
निकली उपेक्षित...
ज़िन्दगी,
लम्बी अंधाधुंध दौड़ ,
सोच मत, बस दौड़...
ज़िन्दगी,
सफर इक रंगीन ,
मंज़िल मत गिन...
Written by:
मुकेश सोनी
मेलबोर्न, ऑस्ट्रेलिया
४ दिसंबर २०१५